राजस्थान बीएसटीसी अपवर्ड मूवमेंट फॉर्म 2026: कॉलेज बदलने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

29 जून 2026
Rajasthan

राजस्थान बीएसटीसी अपवर्ड मूवमेंट फॉर्म 2026 उन छात्रों के लिए है जिन्हें काउंसलिंग में कॉलेज आवंटित किया गया है, लेकिन वे अपनी पसंद के बेहतर कॉलेज में बदलना चाहते हैं।

पात्र छात्रों को पहले आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना और प्रवेश शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है।

मुख्य बिंदु

start date
आरंभ तिथि
03 जुल॰ 2026
start date
समाप्ति तिथि
04 जुल॰ 2026
start date
भुगतान की अंतिम तिथि
04 जुल॰ 2026
exam-mode
परीक्षा का मोड
ऑनलाइन
राजस्थान बीएसटीसी अपवर्ड मूवमेंट फॉर्म 2026: कॉलेज बदलने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

राजस्थान बीएसटीसी अपवर्ड मूवमेंट फॉर्म 2026

राजस्थान बीएसटीसी अपवर्ड मूवमेंट फॉर्म 2026 उन सभी विद्यार्थियों के लिए जारी किया गया है जिन्हें राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग में कॉलेज आवंटित हो चुकी है, लेकिन वे उस कॉलेज से संतुष्ट नहीं हैं और एक बेहतर या अपनी पसंद की ऊपर की कॉलेज में प्रवेश लेना चाहते हैं। यह फॉर्म विद्यार्थियों को अपनी वरीयता सूची में ऊपर की कॉलेज में सीट मिलने का अवसर प्रदान करता है, बशर्ते वहां सीटें खाली हों।

अपवर्ड मूवमेंट क्या है?

अपवर्ड मूवमेंट एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें जिन विद्यार्थियों को पहली काउंसलिंग में कोई कॉलेज मिल गई है, लेकिन वे उससे बेहतर कॉलेज चाहते हैं, वे इस फॉर्म को भर सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत, यदि आपकी पसंद की ऊपर वाली कॉलेज में सीट खाली होती है, तो आपको वह कॉलेज आवंटित की जा सकती है। यदि नई कॉलेज नहीं मिलती है, तो आपकी पहले से मिली हुई कॉलेज सुरक्षित रहती है।

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

  • जिस विद्यार्थी को पहली काउंसलिंग में कॉलेज मिल चुकी है।
  • जिस विद्यार्थी ने आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग कर दी है।
  • जिस विद्यार्थी ने एडमिशन फीस जमा कर दी है।
  • जो विद्यार्थी अपनी मिली हुई कॉलेज से बेहतर कॉलेज लेना चाहता है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

इवेंटतिथि
अपवर्ड मूवमेंट फॉर्म शुरू होने की तिथि03/07/2026
अपवर्ड मूवमेंट फॉर्म की अंतिम तिथि04/07/2026
अपवर्ड मूवमेंट रिजल्ट तिथि07/07/2026
आवंटित कॉलेज रिपोर्टिंग तिथि07/07/2026-09/07/2026

फीस रिफंड नियम (Fee Refund Rules)

  • यदि किसी विद्यार्थी को काउंसलिंग के बाद कोई भी कॉलेज आवंटित नहीं होती है, तो उसके ₹3000 रजिस्ट्रेशन शुल्क में से ₹100 काटकर ₹2900 वापस कर दिए जाएंगे।
  • यदि किसी विद्यार्थी को कॉलेज आवंटित हो जाती है, लेकिन वह निर्धारित समय तक कॉलेज में रिपोर्टिंग नहीं करता है, तो उसके ₹3000 रजिस्ट्रेशन शुल्क में से ₹500 काटकर ₹2500 वापस कर दिए जाएंगे।
  • फीस रिफंड की राशि केवल उसी बैंक खाते में भेजी जाएगी, जिसकी जानकारी विद्यार्थी ने काउंसलिंग के समय दी है।
  • यदि विद्यार्थी गलत जानकारी देकर काउंसलिंग में भाग लेता है और बाद में अपात्र पाया जाता है, तो उसकी ₹3000 रजिस्ट्रेशन फीस जब्त कर ली जाएगी और कोई रिफंड नहीं मिलेगा।
  • नोट: प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के लगभग 45 कार्य दिवस के भीतर फीस रिफंड की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

आवेदन कैसे करें (How To Apply)

राजस्थान बीएसटीसी अपवर्ड मूवमेंट फॉर्म 2026 के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  1. सबसे पहले राजस्थान बीएसटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर काउंसलिंग या Upward Movement Form का लिंक ओपन करें।
  3. अब अपनी काउंसलिंग आईडी, रोल नंबर, माता का नाम और जन्म तिथि दर्ज करें।
  4. इसके बाद Process बटन पर क्लिक करें।
  5. अब फॉर्म में मांगी गई जानकारी सही-सही भरें।
  6. फॉर्म भरने के बाद एक बार पूरी जानकारी चेक करें।
  7. अंत में फॉर्म सबमिट करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

Join Our WhatsApp Group

Govt Jobs और अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp ग्रुप अभी जॉइन करें!

WhatsApp Group

टिप्पणियाँ0

0/4000

अभी कोई टिप्पणी नहीं। अपने विचार साझा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।