इस बार 6 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। परीक्षा 1 जून 2025 को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए गए आधिकारिक पोर्टल से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
कार्यक्रम | तिथि |
---|---|
आवेदन शुरू | 6 मार्च 2025 |
आवेदन अंतिम तिथि | 26 अप्रैल 2025 |
संशोधित अंतिम तिथि | 28 अप्रैल 2025 |
एडमिट कार्ड जारी | 25 मई 2025 |
परीक्षा तिथि | 1 जून 2025 |
उत्तर कुंजी जारी | 5 जून 2025 |
आपत्ति दर्ज करने की तिथि | 5 जून से 9 जून 2025 |
फाइनल उत्तर कुंजी | 12 जून 2025 |
रिजल्ट जारी | 18 जून 2025 |
काउंसलिंग प्रक्रिया | 18 जून से 24 जून 2025 |
परीक्षा विवरण:
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा का आयोजन 1 जून 2025 (रविवार) को दो पारियों में किया जाएगा। परीक्षा केंद्र बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पूर्व उपस्थित होना अनिवार्य होगा ताकि तलाशी एवं पहचान की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।
परीक्षा केंद्र पर लाने योग्य आवश्यक दस्तावेज
दस्तावेज का नाम | विवरण |
---|---|
प्रवेश पत्र (Admit Card) | अनिवार्य |
बॉल पेन | नीले रंग की स्याही वाला पारदर्शी बॉल पेन |
पासपोर्ट साइज फोटो | नवीनतम रंगीन फोटो |
पहचान पत्र | वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे - आधार कार्ड) |
Rajasthan BSTC Admit Card 2025 Kaise Download Kare?
राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया नीचे दी गई है:
- सबसे पहले राजस्थान बीएसटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर "Rajasthan BSTC Admit Card 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि भरें और "Proceed" बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- एडमिट कार्ड को ध्यानपूर्वक चेक करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।