ECGC PO भर्ती 2025 का सारांश
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| संगठन का नाम | ECGC लिमिटेड (भारत सरकार का उद्यम) |
| पद का नाम | प्रोबेशनरी ऑफिसर (एक्जीक्यूटिव ऑफिसर) – जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट |
| कुल पद | 30 पोस्ट |
| विज्ञापन संख्या | ECGC/HR/ADVT/2025–26 |
| वेतनमान | ₹88,635–4,385(14)–150,025–4,750(4)–169,025 |
| अनुमानित CTC | ₹20 लाख प्रति वर्ष (मुंबई पोस्टिंग के लिए) |
| कार्यस्थल | पूरे भारत में |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.ecgc.in |
ECGC PO भर्ती 2025 महत्वपूर्ण तिथियाँ
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 11 नवंबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 02 दिसंबर 2025 |
| ऑनलाइन परीक्षा | 11 जनवरी 2026 |
| इंटरव्यू | फरवरी/मार्च 2026 |
ECGC PO भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा:
- ऑनलाइन परीक्षा (ऑब्जेक्टिव + डिस्क्रिप्टिव पेपर)
- इंटरव्यू
- मेडिकल टेस्ट
ECGC PO Admit Card 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना ECGC PO एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले ECGC की आधिकारिक वेबसाइट www.ecgc.in पर जाएँ।
- होमपेज पर “Career / Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब “ECGC PO Admit Card 2025” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और पासवर्ड / जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
- सभी विवरण सही भरने के बाद Submit / Login बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका ECGC PO एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
जरूरी निर्देश:
- परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है।
- एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारी जैसे परीक्षा तिथि, समय और केंद्र को ध्यान से जाँच लें।
