विशेष रूप से गणित विषय के लिए पुनः जांच का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है। सभी आवेदकों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य होगा।
विभिन्न धाराओं के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथियां इस प्रकार हैं:
वर्ग (Stream) | सामान्य शुल्क की अंतिम तिथि | विलंब शुल्क की अंतिम तिथि |
---|---|---|
कला (Arts) | 29 मई 2025 | 1 जून 2025 |
विज्ञान (Science) | 29 मई 2025 | 1 जून 2025 |
वाणिज्य (Commerce) | 29 मई 2025 | 1 जून 2025 |
वरिष्ठ उपाध्याय (Varishth Upadhyay) | 29 मई 2025 | 1 जून 2025 |
RBSE 12th Result 2025 के बाद संवीक्षा आवेदन की प्रक्रिया
विवरण | तिथि |
---|---|
12वीं रिजल्ट जारी | 22 मई 2025 |
सामान्य शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि | 29 मई 2025 (7 दिन) |
विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि | 1 जून 2025 (अगले 3 दिन) |
आवेदन शुल्क विवरण
शुल्क का प्रकार | राशि प्रति विषय / प्रति उत्तर पुस्तिका |
---|---|
सामान्य शुल्क | ₹400 |
विलंब शुल्क | ₹800 |
नोट: जिन विषयों में प्रायोगिक परीक्षा होती है, उनमें प्रायोगिक की भी संवीक्षा/स्कैन प्रति प्राप्त की जा सकती है।
आवेदन प्रक्रिया
- विद्यार्थी राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Scrutiny 2025 लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करते समय स्व-प्रमाणित आईडी प्रूफ को अपलोड करना अनिवार्य है।
- आवेदन फॉर्म ई-मित्र केंद्र या स्वयं के स्तर पर भरा जा सकता है।
- आवेदन करते समय विषय, सैद्धांतिक/प्रायोगिक का चयन सही कॉलम में करना अनिवार्य है। एक बार आवेदन करने के बाद विषयों में परिवर्तन संभव नहीं होगा।
- विद्यार्थी एक या अधिक या सभी विषयों के लिए केवल एक ही अवसर में आवेदन कर सकते हैं।
किन त्रुटियों की संवीक्षा की जा सकती है?
- उत्तर पुस्तिका में अंकों के योग में त्रुटि
- अंदर-बाहर क्रेजिंग में भिन्नता
- किसी प्रश्न के लिए अंक नहीं दिए गए हों
- अंक तालिका व उत्तर पुस्तिका में अंकों में अंतर
उत्तर पुस्तिका स्कैन प्रति डाउनलोड प्रक्रिया
- अंतिम तिथि तक प्राप्त सभी आवेदन पंजीकृत किए जाएंगे।
- पंजीकरण संख्या और विषयों की सूचना SMS के माध्यम से दी जाएगी।
- उत्तर पुस्तिका का परिणाम और स्कैन प्रति वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
- विद्यार्थी अपनी उत्तर पुस्तिका ऑनलाइन देख सकते हैं, डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
- पासवर्ड SMS के माध्यम से भेजा जाएगा।
जरूरी निर्देश
- आवेदन करते समय विद्यार्थी को अपना सही मोबाइल नंबर और ईमेल अंकित करना अनिवार्य है।
- गलत मोबाइल नंबर या ईमेल देने पर विद्यार्थी स्वयं जिम्मेदार होगा।
- आवेदन करने से पहले RBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर सभी नियम व शर्तें जरूर पढ़ लें।
📌 RBSE 10वीं और 12वीं स्क्रूटनी फॉर्म 2025 – आवेदन लिंक
विवरण | लिंक / तिथि |
---|---|
आधिकारिक नोटिफिकेशन - 1 | Click Here |
आधिकारिक नोटिफिकेशन - 2 | Click Here |
ऑनलाइन आवेदन करें | Click Here |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |