केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा पूरे देश में कक्षा 12वीं की परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की गईं। इस परीक्षा में साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। परीक्षा 15 फरवरी 2025 से शुरू होकर 4 अप्रैल 2025 को समाप्त हुई थी। आज इन तीनों स्ट्रीम्स का रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया गया है।
विद्यार्थी अपना रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं और अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर, एडमिट कार्ड नंबर और स्कूल नंबर की आवश्यकता होगी।
CBSE 12वीं रिजल्ट 2025 – मुख्य जानकारी
विवरण | जानकारी |
परीक्षा का नाम | CBSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2025 |
आयोजन संस्था | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) |
रिजल्ट का नाम | CBSE 12वीं रिजल्ट 2025 |
संभावित रिजल्ट तारीख | 13 मई 2025 तक |
आधिकारिक वेबसाइट | results.cbse.nic.in |
आवश्यक विवरण | रोल नंबर, एडमिट कार्ड नंबर, स्कूल नंबर |
रिजल्ट मोड | ऑनलाइन (अस्थायी) |
स्ट्रीम्स शामिल | साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स |
17.88 लाख छात्रों का रिजल्ट जारी
- कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल के बीच आयोजित हुई थी।
- कुल 17.88 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी।
- 10वीं और 12वीं मिलाकर कुल 42 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया।
लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर
- पिछले साल की तुलना में पास होने वालों का प्रतिशत 0.41% बढ़ा है।
- लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
- लड़कियों का पास प्रतिशत 91% से ज्यादा रहा, जो लड़कों से 5.94% अधिक है।
पिछले साल से बेहतर रहा रिजल्ट
वर्ष | पासिंग प्रतिशत |
2024 | 88.39% |
2023 | 87.33% |
2022 | 87.98% |
- त्रिवेंद्रम रीजन का रिजल्ट सबसे बेहतर था — 99.91%
- दूसरे नंबर पर विजयवाड़ा और चेन्नई रहे थे।
रीजन वाइज पास प्रतिशत
रीजन | पास प्रतिशत |
विजयवाड़ा | 99.60% |
त्रिवेंद्रम | 99.32% |
चेन्नई | 97.39% |
बेंगलुरु | 95.95% |
दिल्ली वेस्ट | 95.17% |
दिल्ली ईस्ट | 95.06% |
चंडीगढ़/पंचकूला | 91.61% |
भोपाल (संभावित) | 91.17% |
पुणे | 90.93% |
अजमेर | 90.40% |
भुवनेश्वर | 83.64% |
गुवाहाटी | 83.62% |
देहरादून | 83.45% |
पटना | 82.86% |
भोपाल | 82.46% |
नोएडा | 81.29% |
प्रयागराज | 79.53% |
- सबसे बेहतर प्रदर्शन विजयवाड़ा और त्रिवेंद्रम रीजन में रहा।
- सबसे कम पास प्रतिशत प्रयागराज रीजन में दर्ज हुआ।
स्कूल टाइप वाइज पास प्रतिशत
स्कूल का प्रकार | पास प्रतिशत |
JNV (जवाहर नवोदय) | 99.29% |
KV (केंद्रीय विद्यालय) | 99.05% |
STSS | 98.96% |
गवर्नमेंट एडेड | 91.57% |
सरकारी | 90.48% |
इंडिपेंडेंट (प्राइवेट) | 87.94% |
स्कूल से मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट
- ऑनलाइन दिखने वाली मार्कशीट टेंपरेरी है।
- ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से प्राप्त करनी होगी।
- यह मार्कशीट आगे की पढ़ाई और अन्य कामों में जरूरी होती है।
- स्कूल छात्रों को इसकी जानकारी दे देंगे।
CBSE 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?
CBSE कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर "Results" सेक्शन पर क्लिक करें।
- "CBSE 12th Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड नंबर और जन्म तिथि भरें।
- “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- रिजल्ट को चेक करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
CBSE 12वीं कक्षा का परिणाम – स्ट्रीम वाइज डायरेक्ट लिंक
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट – स्ट्रीम वाइज डायरेक्ट लिंक