राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025: जारी, अभी चेक करें
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) कक्षा 10वीं का परिणाम 28 मई 2025 को शाम 4:00 बजे जारी कर दिया गया है
इस वर्ष करीब 11 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी और अब सभी को अपने परिणाम का इंतजार है।
बोर्ड के सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने जानकारी दी कि परिणाम घोषित करने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
इस बार कक्षा 10वीं के लिए 10,96,085 और प्रवेशिका परीक्षा के लिए 7,324 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। पिछले साल पास प्रतिशत 93.03% था।
छात्र अपना परिणाम राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर अपने रोल नंबर से देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं।
पिछले 5 सालों में 10वीं कक्षा का रिजल्ट
| साल | परिणाम प्रतिशत |
|---|---|
| 2024 | 93.03% |
| 2023 | 90.49% |
| 2022 | 82.89% |
| 2021 | 99.56% |
| 2020 | 80.64% |
RBSE 10वीं रिजल्ट 2025 ऑनलाइन ऐसे करें चेक
छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम आसानी से चेक कर सकते हैं:
- सबसे पहले वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध "RBSE 10th Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
- सबमिट करने पर आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।
रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक:

FAQ's
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025 कब जारी हुआ?
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 28 मई 2025 को जारी कर दिया गया है।
रिजल्ट कहां से चेक कर सकते हैं?
छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने के लिए क्या-क्या जरूरी है?
रिजल्ट देखने के लिए छात्र को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि जैसी जरूरी जानकारी भरनी होगी।
क्या मैं अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकता हूं?
हां, आप ऑनलाइन प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
टिप्पणियाँ0
अभी कोई टिप्पणी नहीं। अपने विचार साझा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।