BPSC DSO / Assistant Director भर्ती 2025: ऑनलाइन आवेदन करें in Hindi

Author avatarSuresh
02 जून, 2025
Bihar

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा जिला सांख्यिकी पदाधिकारी (DSO) / सहायक निदेशक (योजना एवं विकास विभाग, बिहार सरकार) के पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की गई है।

यह भर्ती विज्ञापन संख्या 38/2025 के अंतर्गत कुल 47 रिक्तियों के लिए आयोजित की जा रही है।

इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 03 जून 2025 से शुरू होकर 24 जून 2025 तक चलेगी।

मुख्य बिंदु

start date
आरंभ तिथि
03 जून, 2025
start date
समाप्ति तिथि
24 जून, 2025
start date
भुगतान की अंतिम तिथि
24 जून, 2025
exam-mode
परीक्षा का मोड
ऑफलाइन
exam-mode
न्यूनतम आयु
21 वर्ष
exam-mode
अधिकतम आयु
42 वर्ष
fee
वेतन
Rs. – 53100-167800/- (Level-9)

योग्यताएं

  • Qualificationsस्नातकोत्तर

पद

  • Designationजिला सांख्यिकी अधिकारी
  • Designationसहायक संचालक

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास प्रथम श्रेणी में स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले विस्तृत अधिसूचना को अच्छी तरह पढ़ लेना आवश्यक है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

कार्यक्रमतिथि
अधिसूचना जारी होने की तिथि01 जून 2025
आवेदन शुरू होने की तिथि03 जून 2025
आवेदन की अंतिम तिथि24 जून 2025
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि24 जून 2025
परीक्षा तिथिजल्द सूचित की जाएगी
एडमिट कार्डपरीक्षा से पहले जारी होगा

आवेदन शुल्क

श्रेणीशुल्क
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, अन्य उम्मीदवार₹600/-
एससी, एसटी, बिहार की महिला उम्मीदवारें₹150/-
विकलांग (PH) उम्मीदवार₹200/-

नोट: परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग / यूपीआई या अन्य ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

आयु सीमा - 01 अगस्त 2025 को आधार मानकर

श्रेणीन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
सभी उम्मीदवार21 वर्ष-
सामान्य (पुरुष)-37 वर्ष
महिला UR / BC / EBC (पुरुष एवं महिला)-40 वर्ष
SC / ST (पुरुष एवं महिला)-42 वर्ष

श्रेणीवार रिक्ति विवरण

श्रेणीपदों की संख्या
सामान्य16
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)04
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)01
पिछड़ा वर्ग (BC)09
पिछड़ा वर्ग - महिला01
अनुसूचित जाति (SC)09
अनुसूचित जनजाति (ST)01
कुल पद47

शैक्षिक योग्यता

  • उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में स्नातकोत्तर डिग्री (Post Graduation) होना आवश्यक है।
  • आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़नी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

  • प्रारंभिक परीक्षा
  • मुख्य परीक्षा
  • साक्षात्कार
  • दस्तावेज़ सत्यापन

मुख्य परीक्षा

क्र.सं.विषयअवधिपूर्णांक
1. अनिवार्य विषय
1.1सामान्य हिन्दी (केवल क्वालीफाइंग)3:00 घंटे100 अंक
1.2सामान्य अध्ययन – प्रथम पत्र3:00 घंटे300 अंक
1.3सामान्य अध्ययन – द्वितीय पत्र3:00 घंटे300 अंक
2. वैकल्पिक विषय(निम्न में से किसी एक विषय का चयन अनिवार्य)3:00 घंटे300 अंक
(1) अर्थशास्त्र
(2) गणित
(3) सांख्यिकी

🔹 नोट: "सामान्य हिन्दी" केवल क्वालीफाइंग प्रकृति की होगी, इसके अंक मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे।

Join Our WhatsApp Group

Govt Jobs और अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp ग्रुप अभी जॉइन करें!

WhatsApp Group

आवेदन कैसे करें

  1. One Time Registration (OTR) करें

    • New User Registration पर क्लिक करके OTR करें।
    • OTR में वैध मोबाइल नंबर और ईमेल डालें।
    • ध्यान दें, OTR आवेदन नहीं है, बल्कि आपका प्रोफाइल बनाना है।
  2. डॉक्यूमेंट अपलोड करें

    • OTR के बाद Digilocker से दस्तावेज अपलोड करें या नया Digilocker अकाउंट बनाएं।
  3. प्रोफाइल बनाएं (6 स्टेप्स)

    • Step 1: व्यक्तिगत जानकारी भरें (जाति, लिंग, दिव्यांगता आदि)।
    • Step 2: पता जानकारी भरें।
    • Step 3: आपराधिक मामला हो तो भरें।
    • Step 4: शैक्षणिक योग्यता भरें।
    • Step 5: कार्य अनुभव भरें (यदि हो)।
    • Step 6: फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें और प्रोफाइल लॉक करें।
  4. नई आवेदन प्रक्रिया

    • लॉगिन करके New Application टैब में एक्टिव विज्ञापन देखें।
    • View पर क्लिक करके आवेदन फार्म भरें।
    • फीस भुगतान करें।
  5. My Account टैब से

    • आवेदन की स्थिति देखें, फॉर्म प्रिंट करें, या भुगतान करें।
    • गलत जानकारी होने पर आवेदन कैंसिल करके नया भर सकते हैं।
  6. ध्यान दें

    • एक से अधिक OTR नहीं बनाएं।
    • सभी जानकारी सही और दस्तावेज अपलोड जरूरी हैं।
    • आवेदन के बाद सुधार संभव नहीं।
    • फीस जमा करने के बाद रिफंड नहीं होगा।
    • अपना मोबाइल नंबर और ईमेल सुरक्षित रखें।