BSF हेड कांस्टेबल भर्ती 2025: 1121 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
सीमा सुरक्षा बल (BSF) महानिदेशालय ने हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर/रेडियो मैकेनिक) पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1121 रिक्तियां निकाली गई हैं, जिनमें 910 पद हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और 211 पद हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) के लिए निर्धारित हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 23 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और फिर ही BSF की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करें।
Highlights
Qualifications
Qualifications
10th, 12th, ITI
Designation
Designation
हेड कांस्टेबल (आरओ, आरएम)
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
इवेंट | तिथि |
---|---|
आवेदन प्रारंभ तिथि | 24 अगस्त 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 23 सितंबर 2025 |
शारीरिक परीक्षा की तिथि | बाद में सूचित किया जाएगा |
आवेदन शुल्क (Application Fees)
श्रेणी | शुल्क |
---|---|
सामान्य (Gen) / ओबीसी (OBC) / ईडब्ल्यूएस (EWS) | ₹100/- |
एससी (SC) / एसटी (ST) / दिव्यांग (PWD) | ₹0/- |
भुगतान का माध्यम | ऑनलाइन (Online) |
आयु सीमा (23 सितंबर 2025 के अनुसार)
श्रेणी | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु |
---|---|---|
सामान्य (UR) / EWS | 18 वर्ष | 25 वर्ष |
OBC | 18 वर्ष | 28 वर्ष |
SC / ST | 18 वर्ष | 30 वर्ष |
नोट: आयु में छूट सरकारी नियमों के अनुसार दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification)
पद का नाम | योग्यता |
---|---|
हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) | 12वीं पास (भौतिकी, रसायन और गणित में 60% अंक) या 10वीं पास + संबंधित ट्रेड में आईटीआई |
हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) | 12वीं पास (भौतिकी, रसायन और गणित में 60% अंक) या 10वीं पास + संबंधित ट्रेड में आईटीआई |
रिक्तियों का विवरण (Vacancy Details)
पद का नाम | पदों की संख्या |
---|---|
हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) | 910 |
हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) | 211 |
कुल पद | 1121 |
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों पर आधारित होगी:
- शारीरिक परीक्षा (Physical Test)
- लिखित परीक्षा (Written Exam)
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
- चिकित्सा परीक्षा (Medical Exam)
शारीरिक मानक एवं परीक्षा (Physical Standards & Test)
विवरण | पुरुष | महिला |
---|---|---|
ऊँचाई | 168 सेमी | 157 सेमी |
छाती | 80-85 सेमी | — |
दौड़ | 1.6 किमी – 6 मिनट 30 सेकंड | 800 मीटर – 4 मिनट |
लंबी कूद | 11 फीट (3 मौके) | 9 फीट (3 मौके) |
ऊँची कूद | 3.6 फीट (3 मौके) | 3 फीट (3 मौके) |
परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)
नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक (1/8वां हिस्सा) काटे जाएंगे।
विषय | प्रश्न | अंक | समय |
---|---|---|---|
भौतिकी (Physics) | 40 | 80 | 2 घंटे |
गणित (Mathematics) | 20 | 40 | |
रसायन (Chemistry) | 20 | 40 | |
अंग्रेज़ी एवं सामान्य ज्ञान (English & GK) | 20 | 40 | |
कुल | 100 | 200 | 2 घंटे |
Join Our WhatsApp Group
Govt Jobs और अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp ग्रुप अभी जॉइन करें!
How to apply
सबसे पहले, उम्मीदवार BSF की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएँ।
“BSF हेड कांस्टेबल आरओ/आरएम भर्ती 2025” लिंक पर क्लिक करें।
पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
पंजीकरण आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
आवेदन जमा करने के बाद, उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।