इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर वायु इंटेक 02/2027 भर्ती

Author avatarSuresh
18 जून 2026
All India

इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर वायु इंटेक 02/2027 भर्ती का नोटिफिकेशन अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए जारी कर दिया गया है।

योग्य 12वीं पास अभ्यर्थी 6 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मुख्य बिंदु

start date
आरंभ तिथि
06 जुल॰ 2026
start date
समाप्ति तिथि
26 जुल॰ 2026
start date
भुगतान की अंतिम तिथि
26 जुल॰ 2026
exam-mode
परीक्षा का मोड
ऑनलाइन
exam-mode
न्यूनतम आयु
17 वर्ष
exam-mode
अधिकतम आयु
21 वर्ष
fee
वेतन
30000-40000
इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर वायु इंटेक 02/2027 भर्ती

योग्यताएं

  • Qualifications12th
  • Qualificationsइंजीनियरिंग डिप्लोमा

पद

  • Designationअग्निवीरवायु

इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर वायु इंटेक 02/2027 भर्ती नोटिफिकेशन जारी

भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर वायु इंटेक 02/2027 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए अविवाहित महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह अग्निपथ योजना के तहत भारतीय वायु सेना में शामिल होने के इच्छुक 12वीं पास युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो 4 वर्षों तक सैन्य जीवन का अनुभव, अनुशासन और राष्ट्र की रक्षा में योगदान का मौका प्रदान करता है।

अवलोकन

  • भर्ती संगठन: इंडियन एयर फोर्स
  • पद का नाम: अग्निवीरवायु इंटेक 02/2027
  • मासिक वेतन: ₹30,000 (पहले वर्ष) से ₹40,000 (चौथे वर्ष)
  • वैवाहिक स्थिति: केवल अविवाहित (पुरुष और महिला)
  • नौकरी स्थान: अखिल भारतीय
  • आवेदन का तरीका: ऑनलाइन
  • आवेदन की अवधि: 6 जुलाई से 26 जुलाई 2026
  • आधिकारिक वेबसाइट: iafrecruitment.edcil.co.in

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रमतिथि
आवेदन शुरू होने की तिथि6 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि26 जुलाई 2026
ऑनलाइन परीक्षा की तिथि22 और 23 सितंबर 2026
प्रोविजनल कैंडिडेट सिलेक्टेड लिस्टमई 2027 का अंतिम सप्ताह
नामांकन सूची1 जून 2027 के बाद

आवेदन शुल्क

इंडियन एयर फोर्स अग्निवीर वायु इंटेक 02/2027 भर्ती में सभी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹550 + 18% GST रखा गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को केवल एक बार ही आवेदन करना होगा; एक से अधिक रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होने पर आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।

आयु सीमा

आवेदक का जन्म 1 जुलाई 2005 से 1 जनवरी 2010 के बीच होना चाहिए (दोनों तिथियां भी शामिल हैं)। चयन प्रक्रिया पूरी होने पर नामांकन के समय अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 22 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता

विज्ञान विषय (Science Subjects):

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 परीक्षा गणित, भौतिकी एवं अंग्रेजी विषयों के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की हो तथा अंग्रेजी में भी न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। या
  • तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी आदि) में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। या
  • दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स जिसमें फिजिक्स एवं मैथमेटिक्स शामिल हों, न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।

अन्य विषय (Other Than Science):

  • किसी भी विषय से 10+2 अथवा समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण हो। या
  • दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण हो।

चयन प्रक्रिया

इंडियन एयर फोर्स अग्निवीर वायु इंटेक 02/2027 भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, फिजिकल फिटनेस टेस्ट एवं एडेप्टेबिलिटी टेस्ट और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

ऑनलाइन परीक्षा पैटर्न:

  • ऑनलाइन परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी, केवल अंग्रेजी के प्रश्न अंग्रेजी भाषा में ही रहेंगे।
  • इस परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का रहेगा।
  • नेगेटिव मार्किंग 0.25 अंक की रखी गई है।
  • कट ऑफ राज्यवार आधार पर लागू की जाएगी और प्रत्येक पेपर में अभ्यर्थियों को अलग-अलग उत्तीर्ण होना होगा।
  • साइंस सब्जेक्ट्स: समय 60 मिनट, भौतिकी, गणित और अंग्रेजी (10+2 CBSE सिलेबस)।
  • अन्य विषय: समय 45 मिनट, अंग्रेजी और रीजनिंग व सामान्य जागरूकता (RAGA)।
  • दोनों एक साथ (यदि लागू हो): समय 85 मिनट।

फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT):

ऑनलाइन परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। विवरण इस प्रकार है:

दौड़:

  • पुरुष उम्मीदवार: 1.6 किलोमीटर की दौड़ 7 मिनट के अंदर पूरी करनी होगी।
  • महिला उम्मीदवार: 1.6 किलोमीटर की दौड़ 8 मिनट के अंदर पूरी करनी होगी।

अन्य शारीरिक गतिविधियां:

  • पुरुष उम्मीदवार:
    • 10 पुश-अप्स – 1 मिनट
    • 10 सिट-अप्स – 1 मिनट
    • 20 स्क्वैट्स – 1 मिनट
  • महिला उम्मीदवार:
    • 10 सिट-अप्स – 1 मिनट 30 सेकंड
    • 15 स्क्वैट्स – 1 मिनट

फिजिकल टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को दो अनुकूलन परीक्षणों (Adaptability Tests) से गुजरना होगा, जिसके बाद मेडिकल परीक्षा होगी।

वेतनमान

वर्षमासिक पैकेजहाथ में (70%)
पहला वर्ष₹30,000₹21,000
दूसरा वर्ष₹33,000₹23,100
तीसरा वर्ष₹36,500₹25,550
चौथा वर्ष₹40,000₹28,000

इसके अतिरिक्त जोखिम व कठिनाई भत्ता, ड्रेस-यात्रा भत्ता, राशन, आवास और लीव ट्रैवल कन्सेशन (LTC) जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। सालाना 30 दिन की वार्षिक छुट्टी और चिकित्सकीय सलाह पर बीमारी की छुट्टी का प्रावधान है। सेवा अवधि में सर्विस अस्पतालों में चिकित्सा सुविधा और CSD का लाभ भी मिलेगा। चार वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर अग्निवीरों को लगभग ₹10.04 लाख का सेवा निधि पैकेज दिया जाएगा। अग्निवीर वायु को सेवा अवधि के दौरान ₹48 लाख का गैर-अंशदायी जीवन बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले इंडियन एयरफोर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद एयर फोर्स अग्निवीर भर्ती 02/2027 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को अपने ईमेल और मोबाइल नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में ही अपलोड करने हैं।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • अंत में आवेदन फॉर्म को सबमिट करें एवं प्रिंटआउट संभाल कर सुरक्षित रखें।

Join Our WhatsApp Group

Govt Jobs और अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp ग्रुप अभी जॉइन करें!

WhatsApp Group

FAQ's

इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर वायु इंटेक 02/2027 भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है?

आवेदकों का जन्म 1 जुलाई 2005 से 1 जनवरी 2010 के बीच होना चाहिए (दोनों तिथियां शामिल हैं)। नामांकन के समय अधिकतम आयु 22 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

टिप्पणियाँ0

0/4000

अभी कोई टिप्पणी नहीं। अपने विचार साझा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।