महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 - 17,471 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

Author avatarSuresh
10 मार्च, 2024
Maharashtra

महाराष्ट्र राज्य पुलिस विभाग ने महाराष्ट्र पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 के लिए अधिसूचना जारी की है। महाराष्ट्र पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 5 मार्च 2024 को शुरू होगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए महाराष्ट्र पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का विवरण देख सकते हैं।

मुख्य बिंदु

start date
आरंभ तिथि
05 मार्च, 2024
start date
समाप्ति तिथि
31 मार्च, 2024
start date
भुगतान की अंतिम तिथि
31 मार्च, 2024
exam-mode
परीक्षा का मोड
ऑफलाइन
exam-mode
न्यूनतम आयु
18 वर्ष
exam-mode
अधिकतम आयु
28 वर्ष
fee
वेतन
69100

योग्यताएं

  • Qualifications12th

पद

  • Designationसिपाही

महाराष्ट्र पुलिस भर्ती महत्वपूर्ण जानकारी :-


महाराष्ट्र राज्य पुलिस विभाग ने महाराष्ट्र पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती में कुल 17,471 रिक्तियाँ हैं। आवेदन की प्रक्रिया 5 मार्च 2024 को आरंभ होगी, और उम्मीदवार 31 मार्च 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। जो भी उम्मीदवार महाराष्ट्र पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए इच्छुक हैं, वे नीचे दिए गए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और इसे जांच सकते हैं।


महाराष्ट्र पुलिस भर्ती आयु सीमा :-


महाराष्ट्र पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष तक होनी चाहिए, और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।


महाराष्ट्र पुलिस भर्ती आवेदन शुल्क :-


महाराष्ट्र पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देना आवश्यक होगा। इस शुल्क में पोलीस शिपाई, पोलीस शिपाई चालक, सशस्त्र पोलीस शिपाई, बॅण्डस्मन, कारागृह शिपाई को 450/- रुपए परीक्षा शुल्क देना होगा। उम्मीदवार अपना शुल्क ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से जमा कर सकते हैं।


महाराष्ट्र पुलिस भर्ती शैक्षिक योग्यता: -


महाराष्ट्र पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। उम्मीदवार जो यशवंतराव चव्हाण मुक्त विश्वविद्यालय, नासिक की प्रारंभिक परीक्षा प्रथम वर्ष पास किया हो, या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या समकक्ष डिग्री प्राप्त किया हो, और जिन लोगों ने 15 वर्षों तक सेना में सेवा की है, उन्हें आईएएससी (भारतीय सेना विशेष शिक्षा प्रमाणपत्र) पूरा करना आवश्यक है। यह कक्षा 10वीं नागरिक परीक्षा के समान मानी जाती है।


महाराष्ट्र पुलिस भर्ती रिक्ति विवरण: -


पद का नामपद
पुलिस कॉन्स्टेबल
10,300
एसआरपीएफ
4,800
जेल कॉन्स्टेबल
1,900
कुल पोस्ट
17,471


महाराष्ट्र भर्ती चयन प्रक्रिया और वेतन: -


महाराष्ट्र पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण, और कौशल परीक्षण में भाग लेना होगा। उम्मीदवार का चयन होने के बाद, उन्हें मासिक 21,700/- रुपए से लेकर 69,100/- रुपए तक का वेतन दिया जाएगा।


Join Our WhatsApp Group

Govt Jobs और अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp ग्रुप अभी जॉइन करें!

WhatsApp Group

आवेदन कैसे करें

  1. आवेदन प्रक्रिया

    आधिकारिक वेबसाइट या जिला पुलिस वेबसाइट mahapolice.gov.in और Policerecruitment2024.mahait.org पर जाएं।

    होमपेज पर पुलिस भर्ती सेक्शन पर क्लिक करें।

    पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

    ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

    आवश्यक जानकारी दर्ज करें।

    सभी विवरण भरें।

    आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।

    फॉर्म सबमिट करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंट आउट निकालें।