OICL सहायक भर्ती 2025: 500 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने असिस्टेंट (क्लास III) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 500 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
OICL असिस्टेंट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 अगस्त 2025 से प्रारंभ हो चुकी है, और उम्मीदवार 17 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है, और उनकी आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार OICL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले पात्रता से संबंधित सभी जानकारियां अवश्य पढ़ लें।
Highlights
Qualifications
Qualifications
12th
ग्रेजुएट
Designation
Designation
सहायक
महत्वपूर्ण तिथियाँ
इवेंट्स | तिथियाँ |
---|---|
अधिसूचना जारी होने की तिथि | 1 अगस्त 2025 |
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ | 2 अगस्त 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 17 अगस्त 2025 |
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 17 अगस्त 2025 |
आवेदन प्रिंट करने की अंतिम तिथि | 1 सितंबर 2025 |
प्रारंभिक परीक्षा तिथि | 7 सितंबर 2025 |
मुख्य परीक्षा तिथि | 28 अक्टूबर 2025 |
आयु सीमा (31 जुलाई 2025 के अनुसार)
विवरण | आयु सीमा |
---|---|
न्यूनतम आयु | 21 वर्ष |
अधिकतम आयु | 30 वर्ष |
आयु में छूट | आरक्षण नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी |
ऊपरी आयु सीमा में छूट
श्रेणी | आयु में छूट |
---|---|
अनुसूचित जाति / जनजाति (SC/ST) | 5 वर्ष |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 3 वर्ष |
विकलांग व्यक्ति (PWD) | 10 वर्ष |
भूतपूर्व सैनिक / विकलांग भूतपूर्व सैनिक | सेवा + 3 वर्ष (अधिकतम 45 वर्ष) |
विधवा / तलाकशुदा / न्यायिक रूप से अलग महिलाएं | 5 वर्ष |
मौजूदा OICL कर्मचारी | 5 वर्ष |
आवेदन शुल्क
श्रेणी | शुल्क (रु.) |
---|---|
SC/ST/PWBD/Ex-Servicemen | ₹100/- |
अन्य सभी श्रेणियां | ₹850/- |
शुल्क का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI या SBI चालान के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या
- 12वीं कक्षा (HSC या समकक्ष) में 60% अंक (SC/ST/PWD/Ex-Servicemen के लिए 50%)
- अंग्रेज़ी विषय का अध्ययन SSC/HSC/इंटरमीडिएट/स्नातक में किसी भी स्तर पर किया होना चाहिए।
- जिस राज्य के लिए आवेदन किया जा रहा है, उस राज्य की क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य है।
राज्यवार रिक्तियों का वितरण
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश | कुल | UR | SC | ST | OBC | EWS |
---|---|---|---|---|---|---|
आंध्र प्रदेश | 26 | 0 | 14 | 5 | 7 | 0 |
अरुणाचल प्रदेश | 2 | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 |
असम | 4 | 0 | 0 | 0 | 4 | 0 |
बिहार | 19 | 0 | 8 | 6 | 5 | 0 |
चंडीगढ़ | 5 | 3 | 1 | 0 | 1 | 0 |
छत्तीसगढ़ | 11 | 6 | 3 | 2 | 0 | 0 |
गोवा | 1 | 0 | 0 | 1 | 0 | 0 |
गुजरात | 28 | 9 | 13 | 1 | 3 | 2 |
हरियाणा | 7 | 0 | 4 | 0 | 3 | 0 |
हिमाचल प्रदेश | 5 | 0 | 5 | 0 | 0 | 0 |
जम्मू और कश्मीर | 3 | 0 | 2 | 1 | 0 | 0 |
झारखंड | 5 | 0 | 2 | 1 | 2 | 0 |
कर्नाटक | 47 | 5 | 13 | 12 | 17 | 0 |
केरल | 37 | 1 | 6 | 9 | 0 | 3 |
मध्य प्रदेश | 19 | 0 | 6 | 9 | 4 | 0 |
महाराष्ट्र | 64 | 2 | 16 | 10 | 23 | 4 |
मिजोरम | 2 | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 |
दिल्ली | 66 | 1 | 9 | 5 | 30 | 3 |
ओडिशा | 12 | 2 | 5 | 5 | 0 | 0 |
पंजाब | 14 | 3 | 7 | 0 | 4 | 0 |
राजस्थान | 27 | 8 | 2 | 7 | 9 | 1 |
सिक्किम | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 |
तमिलनाडु | 37 | 6 | 12 | 1 | 7 | 1 |
त्रिपुरा | 2 | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 |
दमन एवं दीव (यूटी) | 2 | 0 | 1 | 0 | 1 | 0 |
उत्तर प्रदेश | 12 | 5 | 0 | 3 | 1 | 0 |
उत्तराखंड | 18 | 7 | 1 | 5 | 0 | 0 |
पश्चिम बंगाल | 23 | 0 | 8 | 0 | 1 | 5 |
कुल | 500 | 113 | 122 | 77 | 173 | 15 |
OICL असिस्टेंट वेतन
वेतन घटक | विवरण |
---|---|
मूल वेतन | ₹22,405/- |
वेतनमान | ₹22,405 – ₹62,265 (नियमित वेतनवृद्धि सहित) |
लगभग इन-हैंड वेतन | ₹40,000/- (मेट्रो शहरों में) |
वेतन और लाभ
विवरण | जानकारी |
---|---|
वेतनमान (पूर्व-संशोधित) | ₹22,405 – ₹62,265 (वेतन वृद्धि चरणबद्ध रूप में लागू होती है) |
प्रारंभिक कुल वेतन | लगभग ₹40,000 प्रति माह (मेट्रो सिटी में) |
भत्ते | स्थान के अनुसार परिवर्तित हो सकते हैं |
अन्य लाभ | - मेडिकल लाभ (Domiciliary)- ग्रुप मेडिक्लेम पॉलिसी- हॉस्पिटल खर्च की प्रतिपूर्ति- लीव ट्रेवल सब्सिडी- अन्य स्टाफ वेलफेयर योजनाएं |
चयन प्रक्रिया
चयन तीन चरणों में किया जाएगा:
- प्रारंभिक परीक्षा (Tier 1)
- मुख्य परीक्षा (Tier 2)
- क्षेत्रीय भाषा परीक्षा (Tier 3)
परीक्षा पैटर्न
प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न
विषय | प्रश्न/अंक | समय |
---|---|---|
अंग्रेजी भाषा | 30 / 30 | 20 मिनट |
तर्क शक्ति | 35 / 35 | 20 मिनट |
संख्यात्मक क्षमता | 35 / 35 | 20 मिनट |
कुल | 100 / 100 | 1 घंटा |
मुख्य परीक्षा पैटर्न
विषय | प्रश्न/अंक | समय |
---|---|---|
अंग्रेजी भाषा | 40 / 50 | 30 मिनट |
तर्क शक्ति | 40 / 50 | 30 मिनट |
संख्यात्मक क्षमता | 40 / 50 | 30 मिनट |
कंप्यूटर ज्ञान | 40 / 50 | 15 मिनट |
सामान्य ज्ञान | 40 / 50 | 15 मिनट |
कुल | 200 / 250 | 2 घंटे |
Join Our WhatsApp Group
Govt Jobs और अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp ग्रुप अभी जॉइन करें!
How to apply
सबसे पहले, उम्मीदवार ओरिएंटल इंश्योरेंस की आधिकारिक वेबसाइट https://orientalinsurance.org.in पर जाएँ।
होमपेज पर "करियर" सेक्शन में जाकर "ऑनलाइन आवेदन करें" विकल्प पर क्लिक करें।
इसके बाद, "नया पंजीकरण करें" बटन चुनें।
आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए, उम्मीदवार को अपना नाम, माता-पिता का नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी जानकारी भरनी होगी।
पंजीकरण के बाद, पंजीकरण आईडी और पासवर्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे संभाल कर रखें।
अब उम्मीदवार को शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत विवरण और संपर्क जानकारी भरनी होगी।
निर्देशानुसार अपनी फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
अंत में, आवेदन पत्र जमा करें और उसकी एक प्रति डाउनलोड कर लें ताकि भविष्य में ज़रूरत पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके।