राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026: 163 पदों पर आवेदन करें

Rajasthan

राजस्थान हाई कोर्ट ने स्टेनोग्राफर ग्रेड II और III के 163 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

12वीं पास और कंप्यूटर योग्यता रखने वाले उम्मीदवार 22 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मुख्य बिंदु

start date
आरंभ तिथि
22 जुल॰ 2026
start date
समाप्ति तिथि
10 अग॰ 2026
start date
भुगतान की अंतिम तिथि
11 अग॰ 2026
exam-mode
परीक्षा का मोड
ऑनलाइन
exam-mode
न्यूनतम आयु
18 वर्ष
exam-mode
अधिकतम आयु
40 वर्ष
fee
वेतन
33800-106700
राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026: 163 पदों पर आवेदन करें

योग्यताएं

  • Qualifications12th
  • Qualificationsकंप्यूटर योग्यताएँ

पद

  • Designationआशुलिपिक
  • Designationस्टेनोग्राफर ग्रेड III हिंदी
  • Designationस्टेनोग्राफर ग्रेड III अंग्रेजी

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 नोटिफिकेशन जारी

राजस्थान हाई कोर्ट, जोधपुर द्वारा स्टेनोग्राफर ग्रेड द्वितीय और ग्रेड तृतीय के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के माध्यम से जिला न्यायालयों में आशुलिपिक ग्रेड तृतीय (हिंदी/अंग्रेजी) और जिला विधिक प्राधिकरणों में आशुलिपिक ग्रेड द्वितीय (हिंदी) के कुल 163 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 22 जुलाई 2026 से 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह 12वीं पास और कंप्यूटर योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर है।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • आवेदन प्रारंभ तिथि: 22 जुलाई 2026 (दोपहर 1:00 बजे)
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 10 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे)
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 11 अगस्त 2026
  • परीक्षा तिथि: जल्द सूचित की जाएगी

पदों का विवरण (Vacancy Details)

स्टेनोग्राफर के कुल 163 पद उपलब्ध हैं। रिक्तियों का वितरण इस प्रकार है:

पद एवं क्षेत्रपदों की संख्या
आशुलिपिक ग्रेड-III हिंदी, गैर-अनुसूचित क्षेत्र130
आशुलिपिक ग्रेड-III हिंदी, अनुसूचित क्षेत्र11
आशुलिपिक ग्रेड-III अंग्रेजी, गैर-अनुसूचित क्षेत्र9
आशुलिपिक ग्रेड-III अंग्रेजी, अनुसूचित क्षेत्र4
आशुलिपिक ग्रेड-II हिंदी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गैर-अनुसूचित क्षेत्र7
आशुलिपिक ग्रेड-II हिंदी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अनुसूचित क्षेत्र2
कुल पद163

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन ई-मित्र कियोस्क, नेट बैंकिंग, यूपीआई, डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से करना होगा।

अभ्यर्थी की श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग की क्रीमीलेयर श्रेणी, अति पिछड़ा वर्ग की क्रीमीलेयर श्रेणी तथा अन्य राज्य के अभ्यर्थी₹750
राजस्थान के अन्य पिछड़ा वर्ग नॉन-क्रीमीलेयर, अति पिछड़ा वर्ग नॉन-क्रीमीलेयर तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग₹600
राजस्थान के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन तथा भूतपूर्व सैनिक₹450

आयु सीमा

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक रखी गई है। इसमें अभ्यर्थी की आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

वर्गआयु सीमा / छूट
सामान्य वर्ग पुरुष18 से 40 वर्ष
राजस्थान के SC/ST/OBC/MBC/EWS पुरुषअधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट
महिला अभ्यर्थीअधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट
विधवा एवं तलाकशुदा महिलाअधिकतम आयु सीमा नहीं
भूतपूर्व सैनिक15 वर्ष की छूट, लेकिन अधिकतम आयु 50 वर्ष
दिव्यांग अभ्यर्थीसंबंधित वर्ग की छूट के अतिरिक्त 5 वर्ष की छूट
रिजर्विस्ट रक्षा कार्मिकअधिकतम आयु 50 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना चाहिए। इसके साथ अभ्यर्थी के पास निम्नलिखित में से कोई एक कंप्यूटर योग्यता होनी आवश्यक है:

  • भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के नियंत्रणाधीन DOEACC द्वारा संचालित ‘O’ अथवा उच्च स्तर का प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम।
  • राष्ट्रीय या राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद के अंतर्गत COPA अथवा DPCS प्रमाणपत्र।
  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कंप्यूटर साइंस अथवा कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा।
  • सरकारी मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
  • वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा संचालित राजस्थान स्टेट सर्टिफिकेट कोर्स इन इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी यानी RSCIT।
  • सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में कंप्यूटर साइंस वैकल्पिक विषय के रूप में उत्तीर्ण।
  • उपर्युक्त के समकक्ष अथवा इससे उच्च कंप्यूटर योग्यता।

चयन प्रक्रिया

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  1. हिंदी या अंग्रेजी स्टेनोग्राफर परीक्षा
  2. कंप्यूटर गति एवं दक्षता परीक्षा
  3. साक्षात्कार
  4. दस्तावेज सत्यापन
  5. चिकित्सा परीक्षण (मेडिकल)

परीक्षा पैटर्न

अंग्रेजी आशुलिपि परीक्षा

परीक्षाअवधिनिर्धारित गतिअंक
अंग्रेजी पैसेज का डिक्टेशन6 मिनट80 शब्द प्रति मिनट100
कंप्यूटर पर अंग्रेजी पैसेज का प्रतिलेखन एवं टाइपिंग50 मिनट--

हिंदी आशुलिपि परीक्षा

परीक्षाअवधिनिर्धारित गतिअंक
हिंदी पैसेज का डिक्टेशन6 मिनट70 शब्द प्रति मिनट100
कंप्यूटर पर हिंदी पैसेज का प्रतिलेखन एवं टाइपिंग50 मिनट--

कंप्यूटर परीक्षा

परीक्षाअवधिअधिकतम अंकSC/ST/PwBD के न्यूनतम अंकअन्य वर्गों के न्यूनतम अंक
कंप्यूटर गति परीक्षा10 मिनट502022.5
कंप्यूटर दक्षता परीक्षा10 मिनट502022.5
  • हिंदी कंप्यूटर परीक्षा के लिए फॉन्ट: Kruti Dev 010
  • अंग्रेजी कंप्यूटर परीक्षा के लिए फॉन्ट: Calibri
  • कंप्यूटर पर न्यूनतम गति: 8000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा

रिक्त पदों की कुल संख्या के बराबर अभ्यर्थियों को श्रेणीवार मेरिट के अनुसार साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

वेतनमान (Salary)

इसमें चयनित अभ्यर्थियों को प्रारंभिक दो वर्ष की अवधि तक परिवीक्षाधीन प्रशिक्षणार्थी के रूप में नियत पारिश्रमिक के रूप में प्रतिमाह ₹23,700 दिए जाएंगे। फिर पे-मैट्रिक्स लेवल संख्या L-10 के अनुसार ₹33,800 से ₹1,06,700 का वेतनमान दिया जाएगा।

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इन चरणों का पालन करें:

  1. सबसे पहले राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट (hcraj.nic.in) पर जाएं।
  2. इसके बाद Rajasthan High Court Stenographer Recruitment 2026 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लें।
  3. इसके बाद अभ्यर्थी को अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है।
  4. अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
  5. अपने सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
  6. फिर अपनी कैटेगरी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  7. आवेदन करते समय निर्धारित जिला न्यायक्षेत्रों की वरीयता भरनी है। रियल टाइम फोटो अपलोड एवं बाएं हाथ के अंगूठे का निशान स्कैन करके अपलोड करना है।
  8. अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रखें।

Join Our WhatsApp Group

Govt Jobs और अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp ग्रुप अभी जॉइन करें!

WhatsApp Group

FAQ's

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 के आवेदन कब शुरू होंगे?

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन 22 जुलाई 2026 को दोपहर 1:00 बजे से शुरू हो जाएंगे।

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 की अंतिम तिथि कब है?

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 को शाम 5:00 बजे तक है, वहीं आवेदन शुल्क 11 अगस्त तक जमा कर सकते हैं।

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 के लिए योग्यता क्या रखी गई है?

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास और RSCIT या समकक्ष कंप्यूटर योग्यता होनी चाहिए।

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर पदों के लिए वेतनमान क्या है?

प्रारंभिक दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि के दौरान ₹23,700 प्रतिमाह दिए जाएंगे। इसके बाद पे-मैट्रिक्स लेवल L-10 के अनुसार ₹33,800 से ₹1,06,700 का वेतनमान मिलेगा।

इस भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है?

न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?

चयन प्रक्रिया में हिंदी या अंग्रेजी स्टेनोग्राफर परीक्षा, कंप्यूटर गति एवं दक्षता परीक्षा, साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल शामिल हैं।

टिप्पणियाँ0

0/4000

अभी कोई टिप्पणी नहीं। अपने विचार साझा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।