UPPSC स्टाफ नर्स यूनानी भर्ती 2025: अभी आवेदन करें

Author avatarSuresh
05 जून, 2025
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने स्टाफ नर्स यूनानी परीक्षा 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

इस भर्ती के तहत स्टाफ नर्स यूनानी के कुल 03 पद निर्धारित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 जून 2025 से शुरू होकर 3 जुलाई 2025 तक चलेगी।

मुख्य बिंदु

start date
आरंभ तिथि
03 जून, 2025
start date
समाप्ति तिथि
03 जुलाई, 2025
start date
सुधार की अंतिम तिथि
10 जुलाई, 2025
start date
भुगतान की अंतिम तिथि
03 जुलाई, 2025
exam-mode
परीक्षा का मोड
ऑफलाइन
exam-mode
न्यूनतम आयु
21 वर्ष
exam-mode
अधिकतम आयु
40 वर्ष

योग्यताएं

  • Qualificationsमेडिकल एवं सर्जिकल नर्सिंग {डिप्लोमा}
  • Qualifications10th
  • Qualifications12th

पद

  • Designationस्टाफ नर्स यूनानी

जो भी इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए लिंक या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें: आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ना आवश्यक है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

कार्यक्रमतिथि
आवेदन शुरू होने की तिथि3 जून 2025
आवेदन की अंतिम तिथि3 जुलाई 2025
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि3 जुलाई 2025
संशोधन की अंतिम तिथि10 जुलाई 2025
परीक्षा तिथिनिर्धारित अनुसार
एडमिट कार्ड उपलब्धतापरीक्षा से पहले

आवेदन शुल्क

श्रेणीशुल्क
सामान्य / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी₹125/-
एससी / एसटी₹65/-
दिव्यांग (PH)₹25/-

शुल्क भुगतान का माध्यम: डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग / यूपीआई आदि के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान करना होगा।

आयु सीमा (1 जुलाई 2025 को आधार मानकर)

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
  • आयु में छूट: यूपीपीएससी भर्ती नियमों के अनुसार

रिक्ति विवरण

पद का नामकुल पद
स्टाफ नर्स यूनानी (पुरुष)01
स्टाफ नर्स यूनानी (महिला)02
कुल पद03

महत्वपूर्ण जानकारी:

  1. वर्तमान में क्षैतिज आरक्षण की किसी उप-श्रेणी के अंतर्गत कोई भी पद अधिहृत नहीं किया गया है।
  2. आवश्यकतानुसार या परिस्थितियों के अनुसार रिक्तियों की संख्या में वृद्धि या कमी की जा सकती है।
  3. इस भर्ती हेतु केवल O.A., O.L. एवं H.H. श्रेणी की दिव्यांगता वाले अभ्यर्थियों को ही मान्य किया गया है।

शैक्षणिक योग्यता (अनिवार्य)

Staff Nurse (Unani) के पद पर सीधी भर्ती के लिए अभ्यर्थी को निम्नलिखित योग्यताएँ होना अनिवार्य हैं:

  1. अभ्यर्थी ने हाईस्कूल (10वीं) विज्ञान विषय के साथ और इंटरमीडिएट (12वीं) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
  2. मेडिकल और सर्जिकल नर्सिंग (यूनानी) में डिप्लोमा प्राप्त किया हो, जो आयुर्वेदिक एवं यूनानी तिब्बी चिकित्सा बोर्ड, उत्तर प्रदेश में पंजीकरण योग्य हो।
  3. मिडवाइफरी (दाईगिरी) यूनानी में भी डिप्लोमा प्राप्त किया हो, जो उक्त बोर्ड में पंजीकरण योग्य हो।
  4. यूनानी नर्स एवं धात्री (मिडवाइफ) के रूप में मान्य पंजीकरण प्रमाणपत्र प्राप्त हो जो आयुर्वेदिक एवं यूनानी तिब्बी चिकित्सा बोर्ड, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी किया गया हो।

वरीयता योग्यताएँ (Preferential Qualification)

यदि किसी अभ्यर्थी के पास उपरोक्त सभी अनिवार्य योग्यताएँ हैं और साथ ही निम्न में से कोई एक वरीयता योग्यता भी है, तो अन्य सभी स्थितियाँ समान होने पर उसे चयन में प्राथमिकता दी जाएगी:

  1. उसने टेरिटोरियल आर्मी में न्यूनतम दो वर्षों तक सेवा दी हो, या
  2. उसने नेशनल कैडेट कोर (NCC) का "B" प्रमाणपत्र प्राप्त किया हो।

वेतनमान

ग्रेड पे ₹4600/- (वेतनमान लेवल-7, वेतन मैट्रिक्स ₹44,900 – ₹1,42,400)

चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा
  • साक्षात्कार
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • चिकित्सीय परीक्षण

Join Our WhatsApp Group

Govt Jobs और अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp ग्रुप अभी जॉइन करें!

WhatsApp Group

आवेदन कैसे करें

  1. आवेदन के लिए वेबसाइट पर जाएं

    वेबसाइट: https://uppsc.up.nic.in “All Notifications / Advertisements” पर क्लिक करें।

  2. Apply बटन पर क्लिक करें

    • "Apply" पर क्लिक करें
    • फिर "Authenticate with O.T.R." पर क्लिक करें
    • यदि आपने पहले से OTR किया है, तो OTR नंबर डालें और OTP या पासवर्ड से लॉगिन करें
    • यदि नहीं किया है, तो पहले OTR करें, फिर दोबारा Apply पर आएं
  3. जरूरी जानकारी भरें

    • OTR की जानकारी अपने आप भर जाएगी। 
    • आपको केवल शैक्षिक योग्यता और वरीयता वाले विकल्प भरने हैं।
  4. शुल्क भुगतान करें

    • विकल्प: नेट बैंकिंग / डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / UPI
    • भुगतान के बाद पेमेंट स्लिप का प्रिंट आउट जरूर लें
  5. फॉर्म का प्रिंट लें और सुरक्षित रखें

    • पूरा आवेदन फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालें
    • इसे भविष्य के संदर्भ (दस्तावेज़ सत्यापन, आदि) के लिए सुरक्षित रखें।
  6. संशोधन (अगर जरूरी हो)

    • आवेदन के बाद यदि आप अपनी योग्यता या जानकारी में बदलाव करना चाहते हैं
    • तो आप लास्ट डेट से पहले केवल एक बार सुधार कर सकते हैं