राजस्थान विश्वविद्यालय रिसर्च हॉस्टल प्रवेश 2026-27
मुख्य आवासाधिकारी कार्यालय, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर ने सत्र 2026-27 के लिए रिसर्च हॉस्टल में नवीन प्रवेश प्रक्रिया हेतु एक अधिसूचना जारी की है।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए रिसर्च हॉस्टल (पीजी, पीएचडी पाठ्यक्रमों हेतु) में प्रवेश के लिए इच्छुक छात्रों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि: 01.09.2026
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 03.09.2026
- हार्डकॉपी जमा कराने की अंतिम तिथि: 05.09.2026
उपलब्ध हॉस्टल:
लड़कों के लिए (छात्र):
- सी.वी. रमन हॉस्टल (रिसर्च)
- डी.वी.एन. हॉस्टल (रिसर्च)
लड़कियों के लिए (छात्रा):
- लक्ष्मीबाई हॉस्टल (रिसर्च)
- सरस्वती हॉस्टल (रिसर्च)
आवेदन कैसे करें:
- इच्छुक छात्र राजस्थान विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें।
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद, छात्रों को हार्डकॉपी संबंधित विभागाध्यक्ष से सत्यापित करवानी होगी।
- सत्यापित हार्डकॉपी मुख्य आवासाधिकारी कार्यालय में जमा करें।
नोट: आवेदन की हार्डकॉपी जमा करवाना अनिवार्य है।
.png)