भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने नाविक GD (जनरल ड्यूटी) और यांत्रिक CGEPT 01/2025 बैच की भर्ती के लिए स्टेज-1 रिजल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपने तटरक्षक नाविक GD और यांत्रिक रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in से चेक कर सकते हैं। ICG नाविक (GD) लिखित परीक्षा 23-24 नवंबर 2024 को आयोजित की गई थी और परिणाम 19 दिसंबर 2024 को घोषित किया गया है।
तटरक्षक (ICG) नाविक (GD), यांत्रिक 01/2025 भर्ती अवलोकन
| भर्ती संगठन | भारतीय तटरक्षक बल (ICG) |
|---|---|
| पद नाम | नाविक (जनरल ड्यूटी) |
| विज्ञापन संख्या | CGEPT-01/2025 |
| रिक्तियाँ | 320 |
| श्रेणी | भारतीय तटरक्षक रिजल्ट CGEPT 01/2025 |
| आधिकारिक वेबसाइट | joinindiancoastguard.cdac.in |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
| घटना | तिथि |
|---|---|
| आवेदन प्रारंभ | 13 जून 2024, 11:00 am |
| आवेदन अंतिम तिथि | 10 जुलाई 2024, 11:30 pm |
| परीक्षा तिथि | 23-24 नवंबर 2024 |
| रिजल्ट तिथि | 19 दिसंबर 2024 |
रिक्ति विवरण और योग्यता
| पद नाम | रिक्तियाँ | योग्यता |
|---|---|---|
| नाविक (GD) | 260 | 12वीं पास गणित और भौतिकी के साथ |
| यांत्रिक | 60 | संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा |
तटरक्षक (ICG) नाविक (GD), यांत्रिक 01/2025 चयन प्रक्रिया
तटरक्षक (ICG) नाविक (GD), यांत्रिक 01/2025 के लिए चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में होगी:
- चरण-1: कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBE)
- चरण-2: शारीरिक और अनुकूलता परीक्षण
- चरण-3: दस्तावेज़ सत्यापन
- चरण-4: चिकित्सा परीक्षा
