बोर्ड सचिव ने यह भी बताया कि कक्षा 10वीं की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच पूरी हो चुकी है और अब 28 मई को शाम 4:00 बजे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कोटा कलेक्टर कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अजमेर बोर्ड से जुड़कर परिणाम जारी करेंगे।
छात्र अपना रिजल्ट राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर रोल नंबर की सहायता से देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
RBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 – जरूरी आंकड़े
विवरण | आंकड़े |
---|---|
कुल पंजीकृत छात्र | लगभग 10,96,085 |
परीक्षा की तारीखें | 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 |
रिजल्ट जारी | 28 मई 2025 |
अनुमानित पास प्रतिशत | लगभग 92% |
लड़कियों का प्रदर्शन | लड़कों से बेहतर (हर साल की तरह) |
टॉपर्स | बोर्ड द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए जाएंगे |
आरबीएसई 10वीं 7 वर्ष का रिजल्ट जारी होने की तिथि
साल | एग्जाम की लास्ट डेट | रिजल्ट | समय लगा |
---|---|---|---|
2018 | 26 मार्च | 11 जून | 78 दिन |
2019 | 27 मार्च | 3 जून | 69 दिन |
2020 | 30 जून | 28 जुलाई | 29 दिन |
2021 | परीक्षा नहीं हुई | 30 जुलाई | ----- |
2022 | 26 अप्रैल | 13 जून | 49 दिन |
2023 | 11 अप्रैल | 1 जून | 50 दिन |
2024 | 30 मार्च | 29 मई | 59 दिन |
पिछले 5 सालों में 10वीं कक्षा का रिजल्ट
साल | परिणाम प्रतिशत |
---|---|
2024 | 93.03% |
2023 | 90.49% |
2022 | 82.89% |
2021 | 99.56% |
2020 | 80.64% |
RBSE 10वीं रिजल्ट 2025 – ऐसे करें ऑनलाइन चेक
छात्र अपने परिणाम को ऑनलाइन चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: 👉 rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in
- वेबसाइट के होमपेज पर “RBSE 10th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण भरें।
- जानकारी भरने के बाद सबमिट करें।
- आपकी प्रोविजनल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- आप इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।