योजना का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए योग्यता मानदंड और शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ना और पूरा करना आवश्यक है।
30 हजार छात्रों को मिलेगी NEET, JEE और शिक्षक भर्ती की निशुल्क कोचिंग
जयपुर: राजस्थान सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत अब 30,000 छात्रों को निशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि राज्य के उन प्रतिभाशाली लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण कोचिंग दी जाए, जो IAS, RAS, REET, SI, पटवारी, कांस्टेबल, बैंकिंग, रेलवे, डिफेंस, मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं।
किन परीक्षाओं के लिए मिलेगी कोचिंग?
परीक्षा/कोर्स का नाम | उपलब्ध सीटें |
---|---|
UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) | 450 |
RPSC (राजस्थान लोक सेवा आयोग) | 900 |
SI ग्रेड-पे 3600 या उससे ऊपर की नौकरियां | 2100 |
REET (शिक्षक भर्ती) | 2850 |
पटवारी, LDC (लोअर डिविजन क्लर्क) | 2400 |
SI ग्रेड-पे या उससे ऊपर की नौकरियां | 3600 |
कांस्टेबल भर्ती | 2400 |
बैंक और बीमा परीक्षाएं | 900 |
RRB (रेलवे भर्ती बोर्ड) | 900 |
डिफेंस सर्विसेज | 900 |
NEET और JEE (मेडिकल व इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा) | 12,000 |
CLAT (कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट) | 600 |
CA, CS और CAIB (वित्तीय परीक्षाएं) | 2400 |
कौन होंगे पात्र?
- केवल राजस्थान के मूल निवासी विद्यार्थी योजना का लाभ ले सकेंगे।
- SC, ST, OBC, MBC और EWS श्रेणी के छात्र शामिल होंगे।
- कुल 30,000 छात्रों का चयन किया जाएगा।
- चयन प्रक्रिया में कम से कम 50% सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित रहेंगी।
प्रोत्साहन राशि (Stage Wise)
विवरण | ऑल इंडिया परीक्षा | RPSC परीक्षा |
---|---|---|
प्री परीक्षा पास करने पर | ₹65,000 | ₹25,000 |
मुख्य परीक्षा पास करने पर | ₹30,000 | ₹20,000 |
साक्षात्कार/अंतिम चयन | ₹5,000 | ₹5,000 |
कुल राशि | ₹1,00,000 | ₹50,000 |
पात्रता शर्तें
- अभ्यर्थी राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- SC/ST/OBC/MBC BPL या सामान्य वर्ग BPL परिवार का सदस्य होना आवश्यक।
- SC/ST व विशेष पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के माता-पिता की आय अधिकतम ₹2.50 लाख तक होनी चाहिए।
- परीक्षा का निर्धारित चरण उत्तीर्ण करना जरूरी है।
- RPSC परीक्षा में अभ्यर्थी पहले से सरकारी सेवा में न हो।
- चयनित अभ्यर्थी को सूचीबद्ध संस्थान में प्रवेश लेना होगा।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र / EWS प्रमाण पत्र
- प्रतियोगी परीक्षा पास होने का प्रमाण पत्र
- प्रवेश परीक्षा पास व संस्थान में प्रवेश का प्रमाण पत्र
- शपथ पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
चयन प्रक्रिया
- चयन 10वीं और 12वीं की अंकतालिका के आधार पर होगा।
- प्रत्येक जिले के लिए अलग लक्ष्य तय होगा।
- चयन में 50% छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
योजना का उद्देश्य
राज्य सरकार का मानना है कि कई बार योग्य विद्यार्थी आर्थिक तंगी के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महंगी कोचिंग नहीं कर पाते। इस योजना से उन्हें मुफ्त कोचिंग का अवसर मिलेगा और वे IAS, RAS, REET, SI, पटवारी, कांस्टेबल, बैंकिंग, रेलवे, डिफेंस और मेडिकल-इंजीनियरिंग जैसी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकेंगे।