राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और पोषण मिशन (मोटा आनाज) - हरियाणा

19 जून 2026
Haryana

( राज्य स्तर )

हरियाणा सरकार का राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और पोषण मिशन विभिन्न सब्सिडी और सहायता के माध्यम से बाजरे और

अन्य फसलों के उत्पादन को बढ़ाने, मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार करने और किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्य रखता है।

Join Our WhatsApp Group

Govt Jobs और अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp ग्रुप अभी जॉइन करें!

WhatsApp Group

मुख्य बिंदु

start date
आरंभ तिथि
16 जून 2026
end date
समाप्ति तिथि
16 जुल॰ 2026
exam-mode
आवेदन का तरीका
ऑनलाइन
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और पोषण मिशन (मोटा आनाज) - हरियाणा

पात्रता

  • Eligilibilityपरिवार को भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • Eligilibilityपरिवार को भारतीय नागरिक होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • DocumentsAadhaar Card
  • Documentsमूल निवास प्रमाण पत्र
  • Documentsआय प्रमाण पत्र
  • Documentsमोबाइल नंबर
  • Documentsबैंक खाता

योजना का उद्देश्य

हरियाणा में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और पोषण मिशन (मोटा आनाज) का लक्ष्य है:

  • क्षेत्र विस्तार, विभिन्न फसल पद्धतियों को अपनाकर और टिकाऊ तरीके से उत्पादकता में वृद्धि करके चावल, गेहूं, दालों, मोटे अनाज (मक्का और जौ), वाणिज्यिक फसलों (कपास, जूट और गन्ना) और पोषक अनाज (श्री अन्न) का उत्पादन बढ़ाना।
  • खेत स्तर पर मिट्टी की उर्वरता और उत्पादकता बहाल करना।
  • किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि स्तर की अर्थव्यवस्था को बढ़ाना।
  • कुशल बाजार संपर्कों के माध्यम से किसानों को बेहतर मूल्य प्राप्ति के लिए खेत द्वार पर फसलोपरांत मूल्य संवर्धन को बढ़ाना।
  • बीज प्रतिस्थापन दर (एस0आर0आर0) और किस्म प्रतिस्थापन दर (वी0आर0आर0) को बढ़ाना।
  • देश में बीज क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में सुधार करना।

योजना का कार्य क्षेत्र

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (मोटे-अनाज) योजना राज्य के पंचकूला, रोहतक, भिवानी, सिरसा, हिसार, झज्जर एवम् चरखी दादरी (7 जिलों) में लागू की गई है।

मुख्य घटक और सब्सिडी

1. प्रदर्शन प्लांट

घटकसीजनफसल का नामसहायक राशी
समूह प्रदर्शन प्लांटखरीफमक्कारुपये 3000 /- प्रति एकड़

2. प्रमाणित बीज वितरण

घटकसीजनफसल का नामसहायक राशी
प्रमाणित बीज वितरण (10 वर्ष से कम की किस्में)खरीफमक्कारूपये 3000/- या लागत का 50 %, जो भी कम हो
प्रमाणित बीज वितरण (10 वर्ष से अधिक की किस्में)खरीफमक्कारूपये 1500/- या लागत का 50 %, जो भी कम हो
संकर बीज वितरणखरीफमक्कारूपये 1500/- या लागत का 50 %, जो भी कम हो

3. पोषक तत्व प्रबंधन

घटकसीजनसहायक राशी
पौध एवं मृदा संरक्षण प्रबंधन-पोषक तत्व प्रबंधन/मृदा सुधारकों (सूक्ष्म पोषक तत्व/चूना/जिप्सम/सल्फर आधारित उर्वरक/जैव उर्वरक/राइजोबियम /एजेक्टोबेक्टर/ एजोस्पिरिलम / पीएसबी)खरीफरूपये 1000/- प्रति एकड़ या लागत का 50 %, जो भी कम

4. पौध संरक्षण उपाय

घटकसीजनसहायक राशी
पौध एवं मृदा संरक्षण प्रबंधन- पौध संरक्षण (आईपीएम/पी0पी0 रसायन/जैव-कीटनाशक/खरपतवारनाशक)खरीफरूपये 1000/- प्रति एकड़ या लागत का 50 %, जो भी कम

अनुदान के लिए दिशा-निर्देश

  • अनुदान प्राप्त करने के इच्छुक किसान 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर पंजीकृत करे।
  • 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर पंजीकृत उपरांत किसान विभाग के पोर्टल पर अपने मोटे आनाज की फसल का ब्यौरा देगा।
  • एक किसान अधिकतम 5 एकड़ का लाभ ले सकता है (प्रमाणित बीज वितरण के लिए 2.5 एकड़)।
  • 20 % लाभ अनुसूचित जाति/ महिला किसान/ लघु एवम् सीमान्त किसानो के लिये उपलब्ध है।
  • किसान उपरोक्त मद में प्रयोग होने वाली कृषि सामग्री की खरीद के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाएगा और कृषि सामग्री हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार की समग्र सिफारिशों के अनुसार सरकारी/ अर्ध सरकारी/सहकारी समिति या अधिकृत विक्रेता से खरीद कर रसीद पोर्टल पर अपलोड करेगा।

FAQ's

इस योजना के तहत किसान अधिकतम कितने एकड़ भूमि के लिए सब्सिडी का दावा कर सकता है?

एक किसान अधिकतम 5 एकड़ तक के लाभ का दावा कर सकता है, जिसमें प्रमाणित बीज वितरण के लिए 2.5 एकड़ की विशिष्ट सीमा है।

टिप्पणियाँ0

0/4000

अभी कोई टिप्पणी नहीं। अपने विचार साझा करने वाले पहले व्यक्ति बनें।