योजना का उद्देश्य
कालीबाई योजना का नाम प्रसिद्ध समाज सुधारक कालीबाई के सम्मान में रखा गया है। इस योजना के अंतर्गत उन छात्राओं को स्कूटी प्रदान की जाती है जिन्होंने 12वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए हों, ताकि उन्हें आगे की पढ़ाई में कोई परेशानी न हो। राजस्थान सरकार ने इसके लिए वर्ष 2024-25 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
पात्रता मानदंड
- आवेदन करने वाली छात्रा राजस्थान की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- राजस्थान बोर्ड (RBSE) से 12वीं में कम से कम 65% अंक तथा CBSE बोर्ड से 75% अंक होना जरूरी है।
- परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
स्कूटी वितरण का प्रारूप
बोर्ड व स्कूल के अनुसार वितरण:
बोर्ड | स्कूल प्रकार | स्कूटी वितरण प्रतिशत |
---|---|---|
RBSE | सरकारी | 50% |
RBSE | प्राइवेट | 50% |
CBSE | सरकारी/प्राइवेट | 25% |
स्ट्रीम के अनुसार वितरण:
स्ट्रीम | स्कूटी वितरण प्रतिशत |
---|---|
साइंस | 40% |
कॉमर्स | 5% |
आर्ट्स | 55% |
योजना के लाभ
- एक नई स्कूटी
- स्कूटी डिलीवरी तक का ट्रांसपोर्ट खर्च
- 1 साल का सामान्य बीमा
- 5 साल का थर्ड पार्टी बीमा
- स्कूटी के साथ 2 लीटर पेट्रोल
- एक हेलमेट
महत्वपूर्ण: स्कूटी को रजिस्ट्रेशन की तारीख से 5 साल तक न बेचा जा सकता है और न ही ट्रांसफर किया जा सकता है।
आवश्यक दस्तावेज
- छात्रा का आधार कार्ड
- जन आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र (6 माह से अधिक पुराना न हो)
- 12वीं की मार्कशीट
- नियमित अध्ययन का प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- मोबाइल नंबर
- बीपीएल प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- बैंक पासबुक की कॉपी
- SSO ID
किन्हें स्कूटी नहीं मिलेगी?
- यदि 12वीं पास करने के बाद कॉलेज में प्रवेश लेने में 1 वर्ष का अंतर है।
- अगर किसी पूर्व कक्षा में स्कूटी प्राप्त हो चुकी है।