रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026: 22,000 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी।
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 के तहत रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है, जबकि जल्द ही इसका ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा।
इस भर्ती अभियान में रेलवे के विभिन्न पदों पर कुल मिलाकर 22000 रिक्तियां निकाली गई हैं, जिनके लिए अलग-अलग कैटेगरी में पद निर्धारित किए गए हैं।
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 20 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होना अनिवार्य है।
इस भर्ती में देशभर के सभी राज्यों से महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में होगी और भर्ती से संबंधित परीक्षा भी CBT तरीके से आयोजित की जाएगी।
मुख्य बिंदु
योग्यताएं
योग्यताएं
10th
पद
पद
सहायक (ट्रैक मशीन)
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार संबंधित ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पूरा नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
| इवेंट | तारीख |
|---|---|
| शॉर्ट नोटिस जारी होने की तिथि | 23 दिसंबर 2025 |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 21 जनवरी 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 20 फरवरी 2026 |
| परीक्षा तिथि | जल्द सूचित किया जाएगा |
आयु सीमा (Age Limit)
| मापदंड | विवरण |
|---|---|
| न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
| अधिकतम आयु | 33 वर्ष |
| आयु गणना की तिथि | 1 जनवरी 2026 |
| आयु में छूट | SC / ST / OBC / PwD / EWS के लिए नियमानुसार |
आवेदन शुल्क (Application Fee)
| श्रेणी | आवेदन शुल्क | CBT के बाद रिफंड (बैंक शुल्क काटकर) |
|---|---|---|
| सामान्य, OBC, EWS उम्मीदवार | ₹500 | ₹400 |
| PwBD, महिला, ट्रांसजेंडर, भूतपूर्व सैनिक, SC/ST, अल्पसंख्यक, EBC | ₹250 | ₹250 |
| भुगतान का माध्यम | ऑनलाइन | ऑनलाइन |
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। कुछ तकनीकी पदों के लिए आईटीआई प्रमाणपत्र होना भी आवश्यक हो सकता है।
पदों का विवरण (Vacancy Details)
| पद का नाम | पदों की संख्या |
|---|---|
| Assistant (Track Machine) | 600 |
| Assistant (Bridge) | 600 |
| Track Maintainer Grade IV | 11,000 |
| Assistant (P-Way) | 300 |
| Assistant (TRD) | 800 |
| Assistant Loco Shed (Electrical) | 200 |
| Assistant Operations (Electrical) | 500 |
| Assistant (TL & AC) | 500 |
| Assistant (C & W) | 1,000 |
| Pointsman-B | 5,000 |
| Assistant (S & T) | 1,500 |
| कुल पद | 22,000 |
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा –
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
- फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट / स्किल टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल एग्जामिनेशन
सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)
| विषय | प्रश्न | अंक | समय |
|---|---|---|---|
| सामान्य विज्ञान | 25 | 25 | 90 मिनट |
| गणित | 25 | 25 | |
| सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्क | 30 | 30 | |
| सामान्य जागरूकता एवं करंट अफेयर्स | 20 | 20 | |
| कुल | 100 | 100 |
परीक्षा से जुड़ी मुख्य बातें
| बिंदु | विवरण |
|---|---|
| परीक्षा मोड | CBT (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) |
| प्रश्नों का प्रकार | सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे |
| प्रत्येक प्रश्न का अंक | 1 अंक |
| नेगेटिव मार्किंग | प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे |
| परीक्षा अवधि | 90 मिनट |
| परीक्षा भाषा | हिंदी, अंग्रेजी सहित 13 क्षेत्रीय भाषाएं |
| फिजिकल टेस्ट के लिए चयन | CBT के बाद तीन गुना उम्मीदवार बुलाए जाएंगे |
| मेरिट लिस्ट का आधार | केवल CBT अंकों के आधार पर (फिजिकल टेस्ट क्वालिफाइंग होगा) |
न्यूनतम उत्तीर्ण अंक (Qualifying Marks)
| वर्ग | न्यूनतम अंक |
|---|---|
| General / EWS | 40% |
| अन्य वर्ग | 30% |
| PwBD उम्मीदवार | 2% की अतिरिक्त छूट |
Join Our WhatsApp Group
Govt Jobs और अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp ग्रुप अभी जॉइन करें!
आवेदन कैसे करें
सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में किसी भी ब्राउज़र से Railway Recruitment Board (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
अब अपने संबंधित रेलवे रीजन (जैसे RRB Ajmer, RRB Delhi, RRB Mumbai आदि) की वेबसाइट पर जाएँ।
वेबसाइट पर दिए गए “Group D Recruitment 2026” नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता (Age, Qualification आदि) चेक करें।
अब “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो पहले New Registration करें – यहाँ अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
रजिस्ट्रेशन के बाद मिले यूज़र आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
अब ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसमें अपनी
- व्यक्तिगत जानकारी
- शैक्षणिक योग्यता
- पता और अन्य विवरण सही-सही भरें।
अब निर्धारित साइज और फॉर्मेट में –
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
इसके बाद अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
भुगतान का माध्यम – डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग / UPI
सभी भरी गई जानकारी को एक बार फिर अच्छे से चेक करें।
अब Submit बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट करें।
अंत में आवेदन फॉर्म की PDF कॉपी डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
