RRB NTPC भर्ती 2025: 8875 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने रेलवे एनटीपीसी भर्ती 2025 के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती 2025-26 में ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट लेवल के पदों के लिए की जा रही है।
इस भर्ती में कुल 8,875 रिक्तियां भरी जाएंगी, जिनमें 5,817 पद ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए और 3,058 पद 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है, जबकि विस्तृत आधिकारिक नोटिफिकेशन अक्टूबर 2025 में जारी होने की संभावना है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता की जांच करना आवश्यक है।
मुख्य बिंदु
योग्यताएं
योग्यताएं
12th
स्नातक की डिग्री
महत्वपूर्ण सूचना
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| आवेदन प्रारंभ | अक्टूबर 2025 (अनुमानित) |
| आवेदन समाप्ति | नवंबर 2025 (अनुमानित) |
| आधिकारिक वेबसाइट | rrbcdg.gov.in |
आवेदन शुल्क
| श्रेणी | आवेदन शुल्क |
|---|---|
| सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस | ₹500 |
| एससी / एसटी / PwD / पूर्व सैनिक / महिला | ₹250 |
| भुगतान मोड | ऑनलाइन |
आयु सीमा
| पद स्तर | आयु सीमा |
|---|---|
| 12वीं स्तर (अंडरग्रेजुएट) | 18–30 वर्ष |
| स्नातक स्तर | 18–33 वर्ष |
आरक्षित वर्गों के लिए आयु में छूट सरकार के नियमों के अनुसार प्रदान की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
- अंडरग्रेजुएट पदों के लिए: उम्मीदवार को 12वीं पास होना आवश्यक है।
- स्नातक पदों के लिए: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
रिक्तियों का विवरण
रेलवे NTPC भर्ती 2025 के तहत कुल 8,875 पद विभिन्न विभागों और पदों के अनुसार इस प्रकार हैं:
NTPC स्नातक पद विवरण
| पद का नाम | विभाग | वेतन स्तर | अनुमोदित रिक्तियाँ |
|---|---|---|---|
| स्टेशन मास्टर | ट्रैफिक (ऑपरेटिंग) | 6 | 152 |
| गुड्स ट्रेन मैनेजर | ट्रैफिक (ऑपरेटिंग) | 5 | 423 |
| ट्रैफिक असिस्टेंट (मेट्रो रेलवे) | ट्रैफिक (ऑपरेटिंग) | 4 | 59 |
| चीफ कमर्शियल-कम-टिकट सुपरवाइजर (CCTS) | ट्रैफिक (कॉमर्शियल) | 6 | 615 |
| जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट-कम-टाइपिस्ट (JAA) | अकाउंट्स | 5 | 921 |
| वरिष्ठ क्लर्क-कम-टाइपिस्ट | सामान्य | 5 | 638 |
| कुल | 5,817 |
NTPC अंडरग्रेजुएट पद विवरण
| पद का नाम | विभाग | वेतन स्तर | अनुमोदित रिक्तियाँ |
|---|---|---|---|
| ट्रेन क्लर्क | ट्रैफिक (ऑपरेटिंग) | 2 | 772 |
| कमर्शियल-कम-टिकट क्लर्क (CCTC) | ट्रैफिक (कॉमर्शियल) | 3 | 2,424 |
| अकाउंट्स क्लर्क-कम-टाइपिस्ट | अकाउंट्स | 2 | 944 |
| जूनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट | सामान्य | 2 | 918 |
| कुल | 3,058 |
चयन प्रक्रिया
रेलवे NTPC भर्ती में चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:
- प्रारंभिक परीक्षा (CBT-1): योग्य उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
- मुख्य परीक्षा (CBT-2): यह परीक्षा अंतिम चयन में निर्णायक होगी।
- दस्तावेज़ सत्यापन: योग्य उम्मीदवारों के प्रमाणपत्र और दस्तावेज़ों का सत्यापन किया जाएगा।
- चिकित्सा परीक्षा: अंतिम चयन से पहले चिकित्सा परीक्षा अनिवार्य है।
रेलवे एनटीपीसी भर्ती 2025 परीक्षा पैटर्न
CBT-1 (स्क्रीनिंग टेस्ट)
| विषय | प्रश्न संख्या | अंक |
|---|---|---|
| सामान्य ज्ञान | 40 | 40 |
| गणित | 30 | 30 |
| सामान्य बुद्धि और तर्कशक्ति | 30 | 30 |
| कुल | 100 | 100 |
- समय: 90 मिनट
- नकारात्मक अंकन: 1/3
- यह परीक्षा केवल क्वालीफाइंग है।
- CBT-2 के लिए 15 गुना उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
CBT-2 (पोस्ट-विशिष्ट)
| विषय | प्रश्न संख्या | अंक | समय |
|---|---|---|---|
| सामान्य ज्ञान | 50 | 50 | 90 मिनट |
| सामान्य बुद्धि और तर्कशक्ति | 35 | 35 | 90 मिनट |
| कुल | 120 | 120 | 90 मिनट |
- नकारात्मक अंकन: 0.25 अंक
- समय: 90 मिनट
Join Our WhatsApp Group
Govt Jobs और अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp ग्रुप अभी जॉइन करें!
